

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के यूजी पाठ्यक्रम बीबीए,बीसीए एवं बीकॉम (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का पहला औद्योगिक भ्रमण आज आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर सिमरन सेठी कुकरेजा के नेतृत्व में काशीपुर क्षेत्र की अग्रणी एवं सबसे पुरानी पेपर मिल में से एक चीमा पेपर्स लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यार्थियों को प्लांट के एचआर हेड श्री शिवशंकर प्रसाद ने पूरे प्लांट का भ्रमण कराया और प्लांट में निर्मित होने वाले कागज की किस्मों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कागज के निर्माण की पूरी प्रक्रिया को देखा व जाना की किस प्रकार कागज निर्माण में रॉ मैटेरियल इस्तेमाल होता है किस प्रकार कागज बनकर तैयार होता है साथ ही किस प्रकार इसकी पैकेजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन किया जाता है इन सभी प्रक्रियाओं को जानने के पश्चात विद्यार्थियों ने एचआर हेड से अपने उत्सुक सवालों के जवाब भी लिए । औद्योगिक भ्रमण कर लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित है।
यहां बताते चलें कि संस्थान की प्रबंध समिति द्वारा हर वर्ष विद्यार्थियों को अधिक से अधिक औद्योगिक भ्रमण उनके पाठ्यक्रम अनुसार काशीपुर एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित विभिन्न उद्योगों का कराया जाता है जिससे विद्यार्थी वर्तमान परिवेश में जो औद्योगिक नीति और उद्योगों के अंदर नई-नई तकनीक आ रही है उन्हें ठीक से समझे और आत्मसात करें जिससे भविष्य में अपने पाठ्यक्रम को पूरा करने के पश्चात वह अपने व्यवसाय अथवा नौकरी में इसका इस्तेमाल कर सके । इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर किताबी नॉलेज के अतिरिक्त प्रैक्टिकल नॉलेज को भी जागृत करना था।
डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य (यूजी)

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
