

काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय की संस्कृत विषय की एसो0 प्रोफेसर डॉक्टर मंजू सिंह, पत्नी श्री वेद प्रकाश एंव कार्यालय सहायक श्रीमती पूनम भारद्वाज, पत्नी श्री संदीप भारद्वाज का विदाई सम्मान समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पं0 गोविन्द बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती विमला गुड़िया जी द्वारा उपहार भेंट कर सम्मानित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त, एसो0 प्रो0 डॉ0 दीपिका आत्रेय, बी0एड0 विभाग एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा सेवानिवृत्त हुई डॉक्टर मंजू सिंह एवं श्रीमती पूनम भारद्वाज को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं सहित ससम्मान भावपूर्ण विदाई दी। डॉक्टर मंजू सिंह अपने विगत स्मरणीय पलों को स्मरण कर भावुक हुई।
इस अवसर पर डॉक्टर मंजू सिंह के पुत्र श्री राहुल चौहान, श्री रचित चौहान एवं पुत्रवधु प्रिया, साक्षी, बच्चे श्रीनिल व साखी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के प्रवक्तागण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
