February 15, 2026
Screenshot_20250815_122549_WhatsApp.jpg


काशीपुर । स्वतंत्रता दिवस के पुनीत राष्ट्रीय पर्व पर हर वर्ष की भांति नगर निगम काशीपुर द्वारा ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया के नेतृत्व में नीम के नीचे से प्रारंभ होकर में मैं बाजार, बद्री भवन गली, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग, डॉक्टर लेने, मुंशी राम का चौराहा, गीता भवन गली से होती हुई पुनः छोटे नीम के नीचे “विजय विश्व तिरंगा प्यारा” एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ समाप्त हुई। प्रभात फेरी में उपस्थित नागरिकों द्वारा “उठ जाग मुसाफिर भोर भाई” एवं बापू का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” गया जा रहा था अंत में प्रभात फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया ने 79वें में स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई देते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया। अंत में हर वर्ष की भांति पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा जी के निवास स्थान पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बीना मेहरोत्रा एवं पुत्र अर्पित मेहरोत्रा द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर विमल गुड़िया,हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, संजय शर्मा दीपक गुप्ता, इस्तखार हुसैन,अपूर्व मेहरोत्रा, अलका पाल,मीनू गुप्ता, विकल्प गुड़िया,सर्वेश बंसल,जितेंद्र सरस्वती,पार्षद शाह आलम,प्रधान जसपाल सिंह जस्सी, मनोज कौशिक राजेश कुमार एडवोकेट,अनिल शर्मा एडवोकेट, पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, अरुण चौहान, सुभाष पाल, इकबाल अदीब, तरुण लोहनी,शैलेंद्र शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विनोद मेहरोत्रा, महेंद्र लोहिया, अज्जू खान,अब्दुल सलीम एडवोकेट, शोभित गुड़िया,अरविंद शर्मा,मयंक शर्मा,अमित शर्मा,माधव शर्मा ,गौरव गुप्ता,गौरव गर्ग,शौर्य गर्ग, डॉ अरुण पचौरी, मुकेश शर्मा, विनोद होंडा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *