February 15, 2026
Screenshot_20250815_132430_WhatsApp.jpg

काशीपुर। नगर व क्षेत्र के दूसरे सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं सहित नगर निगम में भी 79 वां स्वतंत्रता दिवस पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां स्कूली बच्चों ने अनेक करतब दिखाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। महापौर दीपक बाली ने इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र की जनता का आह्वान किया कि नगर को स्वच्छ बनाने में वह अपना सहयोग प्रदान करें। काशीपुर के विकास के लिए नगर निगम जनता के साथ खड़ा हुआ है मगर किसी अकेले के द्वारा कोई विकास नहीं किया जा सकता जिसमें सभी को अपनी भूमिका निभानी होती है।
महापौर दीपक बाली ने सुबह नगर निगम में झंडारोहण किया और देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि व्यक्त की। बाद में राज्य आंदोलनकारी एवं महापौर श्री बाली के नेतृत्व में निगम सभागार में एक रगारंग समारोह हुआ जिसमें पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शमसुद्दीन बसपा नेता मुहम्मद अशरफ डॉ एम ए राहुल चिमनलाल छाबड़ा ईश्वर चंद्र गुप्ता हर्ष रत्नाकर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा समस्त पार्षदों एवं नगर निगम कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने भाग लिया। यहां पूर्व सैनिक , कैप्टन गब्बर सिंह रावत सूबेदार धर्मेंद्र सिंह प्रदीप कुमार मिश्रा वीर नारी शहीद नायक मुकेश प्रजापति की धर्मपत्नी ज्योत्स्ना स्वर्गीय महिपाल सिंह रावत की धर्मपत्नी पुष्पा रावत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती राजदुलारी राज्य आंदोलनकारी नीरज गुप्ता राजेंद्र पाल संजीव सिंह आदि को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महापौर दीपक बाली ने पर्यावरण योद्धाओं नाला गैंग एवं आधी आधी रात तक मौके पर खड़ा रहकर सफाई कराने वाले नगर निगम के अधिकारियों नगर निगम के वाहन चालकों स्वयंसेवी संगठनों की महिला कर्मचारियों स्कूली बच्चों जन सेवा में जुटी सामाजिक सेवा संस्था चाहत आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने सभी पार्षदों पर्यावरण मित्रों सहित नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी नगर के विकास में दिए जा रहे सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया और क्षेत्र की जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सहायक नगर अधिकारी कमल सिंह मेहता संजय कापड़ी टैक्स सुप्रीमटैडेंट अनिरुद्ध गोड कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा लेखाकार शिवेंद्र सिंह खनायत एस आई मनोज बिष्ट सलीम अहमद राजेश कुमार अजय सुरेश आदि के साथ-साथ सभी पार्षद गण भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह संजय भाटिया जसवीर सिंह सैनी चौधरी समरपाल सिंह क्लीन एंड ग्रीन संस्था के सर्वेस बंसल शोभित गुड़िया राजकुमार यादव नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश प्रजापति एडवोकेट केएस रावत मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा बृजेश पाल सिंह सहित नगर व क्षेत्र के अनेक गण मान्य लोग मौजूद थे। सुभाष चंद्र बोस छात्रावास शिखर जूनियर हाई स्कूल गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जब बच्चों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले मे मारें गए भारतीयों के बारे में नाटक प्रस्तुत किया और उसके बदले में ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन किया तो सभी भावुक होउठे। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भी इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को उनके भाभी भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *