February 15, 2026
IMG-20250815-WA0070.jpg

काशीपुर। महुआखेड़ा स्थित यूनिकोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कारखाना परिसर में यूनिको प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अनिल लड्डा ने कारखाना के सभी कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री लड्ढा ने कहा कि आज 79वां स्वतंत्रता दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश अमृतकाल के रूप में आजादी का जश्न मना रहा है। बच्चे, बूढ़े और जवान, सभी आजादी के उल्लास में डूबे हैं। क्योंकि वह जानते हैं कि यह दिन हमें बड़ी मुश्किलों से नसीब हुआ था। अंग्रेजों से भारत भूमि को आजाद कराने के लिए हमारे देश के रणबांकुरों ने क्या कुछ नहीं किया। उनके द्वारा दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हम यह संकल्प लेते हैं कि अपने देश की आन-बान-शान बनाए रखने को सदैव दृढ़संकल्पित रहेंगे। अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का मान-सम्मान हमेशा बनाए रखेंगे और इसकी अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर वक्त तैयार रहेंगे। अनिल लड्ढा ने सभी प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। वहीं, कंपनी की डायरेक्टर श्रीमती संगीता लड्ढा ने कहा कि भारत को विकसित बनाए रखने के लिए देश में एकता-अखंडता बनाये रखना बहुत आवश्यक है। उन्होंने सशक्त भारत अभियान से जुड़ने का आहवान भी किया। सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए संगीता लड्ढा ने कहा कि सभी में देशप्रेम की भावना इस तरह होनी चाहिए कि देश भर हाल में समृद्ध रहे।‌ देश समृद्ध रहेगा तो हम समृद्ध रहेंगे।‌ उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम की भी जमकर सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के उपरांत मिष्ठान वितरण कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *