



काशीपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा द्वारा ग्रेस पैरामेडिकल कॉलेज में छात्र छात्राओं व परिषद परिवार के साथ धूमधाम से मनाया गया जिसमें ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान व देश हमें देता है सब कुछ गीत परिषद परिवार द्वारा प्रस्तुत किया गया साथ ही कॉलेज के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इस अवसर पर भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा की काशीपुर अध्यक्ष डॉक्टर शिखा चौहान ने कहा आज 79वां स्वतंत्रता दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश अमृतकाल के रूप में आजादी का जश्न मना रहा है। बच्चे, बूढ़े और जवान, सभी आजादी के उल्लास में डूबे हैं। क्योंकि वह जानते हैं कि यह दिन हमें बड़ी मुश्किलों से नसीब हुआ था। अंग्रेजों से भारत भूमि को आजाद कराने के लिए हमारे देश के रणबांकुरों ने क्या कुछ नहीं किया। उनके द्वारा दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हम यह संकल्प लेते हैं कि अपने देश की आन-बान-शान बनाए रखने को सदैव दृढ़संकल्पित रहेंगे। अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का मान-सम्मान हमेशा बनाए रखेंगे और इसकी अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर वक्त तैयार रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिन्द, जय भारत, उत्तराखंड

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
