February 15, 2026
Screenshot_20250817_131538_WhatsApp.jpg

काशीपुर 17 अगस्त, 2025ः सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

संत निरंकारी मंडल के सचिव, आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि ‘वननेस वन’ अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का एक समर्पित प्रयास है।

वर्ष 2021 में आरंभ हुआ यह अभियान अब ऐसे हरे-भरे वृक्षों में परिणत हो चुका है, जो लघु वनों का स्वरूप ले चुके हैं। इन वनों में प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनरुत्थान यह प्रमाणित करता है कि यह प्रयास केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि प्रकृति के पुनर्जीवन का माध्यम भी बन चुका है।

आज काशीपुर शहर के राजकीय पशु चिकित्सालय में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण भी किया गया और सफाई अभियान भी किया गया। वहां पर लगभग 350 भाई बहनों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और सफाई भी की। जबकि उस सारे स्थान पर कीचड़ होने पर भी निरंकारी सेवादार भाई बहनों और बच्चों ने मिलजुल कर उसको सुंदरता प्रदान करते हुए सेवा कार्य किया। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के इंचार्ज के द्वारा निरंकारी मिशन के द्वारा किए गए इस वननैस वन की भूरि भूरि प्रशंसा की । स्थानीय मुखी राजेंद्र अरोड़ा जी के द्वारा भी सभी संतों का तथा स्वास्थ्य अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए सतगुरु माता जी का संदेश दिया गया।

‘वननेस वन’ परियोजना केवल वृक्षारोपण नहीं, यह प्रकृति, सेवा और सह-अस्तित्व का एक जीवंत आंदोलन है। यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों को हरीतिमा से समृद्ध वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोपे गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का यह संकल्प उन्हें घने, स्वावलंबी वनों में परिवर्तित करने की दिशा में एक ठोस कदम है जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भी इस सजीव विरासत से लाभान्वित हों सकेंगी।

सतगुरु की छाया में ‘वननेस वन’ का यह अभियान सेवा, समर्पण और प्रकृति प्रेम की वह साधना है, जो पर्यावरण संरक्षण को एक आध्यात्मिक अनुभव में परिवर्तित कर देती है। निःसंदेह यह अभियान एक स्पष्ट संदेश देता है कि वृक्ष लगाना केवल एक कार्य नहीं अपितु एक संस्कार है। सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं, एक साधना है जिसे निरंकारी मिशन बखूबी निभा रहा है। यह समस्त जानकारी निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *