February 15, 2026
Screenshot_20250823_131908_WhatsApp.jpg

काशीपुर श्रीराम इन्स्टीटयूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड टैक्नोलॉजी के प्रबंधन विभाग में एम० बी० ए० प्रथम सेमेस्टर के नवांगतुक छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आज समापन किया गया जिसमें एम० बी० ए० के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव घई अध्यक्ष काशीपुर डेवलपमेंट फोरम, श्री अंकित कुमार मैनेजर SRF लिमिटेड, श्री सहनवाज सीनियर एग्जीक्यूटिव SRF लिमिटेड, श्री चक्रेश जैन सामाजिक कार्यकर्ता ने उपस्थित छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि आजकल का समय सभी कार्य क्षेत्रो में व्यवसाय तथा भविष्य निर्माण के लिए कड़ी पर्तिस्पर्धा का है इसलिए स्वयं को इन परिस्थितियों के अनुरूप ढालना होगा तभी आपको सफलता प्राप्त होगी ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव घई ने छात्र-छात्राओं को उत्तम तथा सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित किया, श्री अंकित कुमार ने स्वयं के एम० बी० ए० से सम्बंधित छात्र जीवन के अनुभवों को छात्र-छात्राओं के संग साझा किया , श्री सहनवाज तथा श्री चक्रेश जैन ने भी स्वयं के अनुभवों को छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उपस्थित मुख्य अतिथियों, संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा तथा ने माँ सरस्वती कि प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इसका कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को संस्थान के मैनेजमेन्ट, अध्यापकों, शैक्षिक व परीक्षा नीतियों, उपलब्धियों, संस्थान के शैक्षणिक कीर्तिमानों आदि से अवगत कराना था।

संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन का महत्व समझाते हुए संस्थान से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों व संस्थान के शैक्षणिक कीर्तिमानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने श्री रतन टाटा के जीवन का उदहारण प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्होंने साधारण जीवन व्यतीत करते हुए भी एक विशाल उद्योग का निर्माण किया जिसने देश व दुनिया के अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा एवं समस्त शिक्षकगणों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *