February 15, 2026
Screenshot_20250825_210127_WhatsApp.jpg

काशीपुर में ब्लॉक और महानगर कांग्रेस ने आज संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष एसडीएम के अनुपस्थिति में उनके पेशकार को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि जो केंद्र की ओर प्रदेश की सरकार किसानों को अन्नदाता कहती है उन्हीं किसानों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने लाठी चार्ज जैसी घटना को अंजाम दिया जिसकी वह घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि किसान पूरे प्रदेश का नहीं देश का अन्नदाता है और उसके ऊपर लाठी चार्ज करना एक दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों की अनदेखी कर रही है और उनकी मांगों को अनदेखा कर लाठी चार्ज कर रही है । जिसको कांग्रेस हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूरी काशीपुर कांग्रेस स्मार्ट मीटर का विरोध करती है और अगर स्मार्ट मीटर जबरदस्ती किसी के घरों पर लगाए जाएंगे तो उसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। इस मौके पर ब्लॉक और महानगर कांग्रेस के दर्जनों का कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *