


देहरादून। विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को किये गये विधानसभा कूच के दौरान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि
विगत कुछ समय से प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त हो चुका है तथा राज्य की भाजपा सरकार कानून का राज स्थापित करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। वहीं , उत्तराखंड में सत्तासीन भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर पर असफल बताते हुए काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था पर सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों की बाढ़ आई हुई है। अफसोसनाक बात यह है कि अधिकांश मामलों में भाजपा सरकार व पार्टी के दायित्वधारियों, पदाधिकारी शामिल हैं। आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश की भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था व रोजगार जैसे सभी मुद्दों पर फिसड्डी साबित हुई है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
