

काशीपुर। उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के संगठन सृजन 2025 काशीपुर विधानसभा प्रभारी बनने पर काशीपुर महिला कांग्रेस
महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के काशीपुर विधानसभा प्रभारी बनने से कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन के कार्यक्रम के अच्छे परिणाम आना सुनिश्चित हो गया है। महानगर काशीपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हाल ही मे संपन्न हुए हैं, उसमें प्रदेश की जनता ने बदलाव की इच्छा जाहिर की है। इसे दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की मंशा है कि नए लोगों को संगठन से जोड़ा जाए, ताकि संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो सके। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार से लोग त्रस्त हो गए हैं, और इसके खिलाफ जमीनी स्तर पर बदलाव की इच्छा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से यह अच्छा प्रयास है और इसमें कांग्रेस संगठन को मजबूत किए जाने को लेकर कई अच्छी चीजें निकलकर सामने आएंगी।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
