February 15, 2026
Screenshot_20250828_154740_WhatsApp.jpg

काशीपुर श्रीराम संस्थान में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पुलिस सेवा, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य सेवा और आपदा प्रबंधन जैसे जनसेवा से जुड़े चार महत्वपूर्ण विभागों को संस्थान के मंच पर आमंत्रित किया गया। यह आयोजन न केवल इन विभागों के योगदान को सम्मान देने का अवसर था, बल्कि छात्र -छात्राओं और समस्त कार्यकर्ताओं को इनके कार्यों से अवगत कराने का भी माध्यम बना।

कार्यक्रम की शुरुआत संसथान के निदेशक प्रो0 डॉ. योगराज सिंह ने स्वागत भाषण से की, जिसमें उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के रूप में काशीपुर के ए0 आर0 टी0 ओ० श्री विमल पांडे, सुश्री रेशु तिवारी (ए0 आर0 टी0 ओ०), इंस्पेक्टर उमेश कुमार (आपदा प्रबंधन), सुश्री पूजा नयाल, डॉ हिमांशु जोशी, श्री अमित कुमार एवं विचित्र शर्मा (आपदा प्रबंधन) मौजूद थे।

एआरटीओ काशीपुर श्री विमल पांडे ने सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की और बताया कि जिम्मेदार ड्राइविंग से हजारों जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से दुर्घटना एवं उसके वचाव के सम्बन्ध में छात्र -छात्राओं को सुरक्षा सन्देश दिया। उन्होंने कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले छात्र -छात्राओं को पुरुस्कृत कर उन्हें सर्टिफिकेट भी प्रदान किये।

श्री उमेश कुमार (इंस्पेक्टर, आपदा प्रबंधन) के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र से एनडीआरएफ प्रशिक्षक श्री अमित कुमार और श्री विचित्र शर्मा ने आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और प्रशिक्षण की उपयोगिता पर बात की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एनडीआरएफ कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने सी0 पी0 आर0 तथा अन्य प्राथमिक उपचारों का प्रदर्शन कर छात्र -छात्राओं को जीवन सुरक्षा के बारे में जानकारियाँ प्रदान की।

सरकारी अस्पताल काशीपुर के डॉ. हिमांशु चौधरी और उनकी टीम ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों पर जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, कोविड के बाद की चुनौतियों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने छात्र -छात्राओं से इन क्षेत्रों में करियर बनाने और जनसेवा की भावना को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को प्रशासनिक तंत्र और सार्वजनिक सेवा की हकीकत से जोड़ने का एक प्रयास है।

कार्यक्रम में इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष श्री अभिनव अग्रवाल, निदेशक प्रो0 डॉ. योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा, श्री अर्पित अग्रवाल, समस्त विभागाध्यक्ष, फैकल्टी स्टाफ एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *