February 15, 2026
Screenshot_20250830_193305_WhatsApp.jpg

काशीपुर ।नगर निगम काशीपुर के कानूनी मामलों में पैरवी हेतु काशीपुर निवासी युवा अधिवक्ता अभिताभ सक्सेना को नगर निगम काशीपुर का पैनल एडवोकेट नियुक्त किया गया है। महापौर दीपक बाली ने नगर निगम की बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार एवं स्वयं की संतुति पर नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट द्वारा जारी नियुक्ति पत्र अभिताभ सक्सेना को नियुक्ति पत्र सौंप कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी । नियुक्ति की खबर मिलने पर श्री कायस्थ सभा काशीपुर के दर्जनों लोग एकत्रित होकर महापौर दीपक बाली से मिलने पहुंचें एवं उन्हें धन्यवाद प्रस्ताव सौंप कर आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर अभिताभ सक्सेना द्वारा बताया गया कि जब दीपक बाली महापौर बने थे तब श्री कायस्थ सभा भवन में उनका स्वागत समारोह रखा गया था जिसमें सैकड़ों कायस्थ बंधु उपस्थित थे जिनके समक्ष महापौर द्वारा ये वादा किया गया था जो कि आज उनके द्वारा मुझे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में नियुक्ति प्रदान कर पूर्ण किया गया है ,महापौर द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों हमारा शहर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है ऐसे में बड़े सौभाग्य का विषय है कि शहर के हित में एक गिलहरी प्रयास जितना सहयोग इस रूप में प्रदान करने का अवसर मुझे भी मिलेगा ।संस्थाध्यक्ष गौरव सक्सेना ने कहा कि वर्तमान समय में अभिताभ सक्सेना श्री कायस्थ सभा काशीपुर में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तथा साथ ही अधिवक्ता परिषद काशीपुर की काशीपुर ईकाई में महामंत्री हैं ।अपने मिलनसार स्वभाव एवं बहुमुखी प्रतिभा के दम पर कम उम्र में अनेकों उपलब्धियों हासिल करने वाले अभिताभ सभी के चहेते हैं इसीलिए आज जब निगम में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुई तो समस्त कायस्थ समाज में खुशी की लहर है ।इसी क्रम में दर्जनों कायस्थ बंधु महापौर महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करने उनसे मिलने पहुंचे हैं ।
महापौर को धन्यवाद प्रस्ताव सौंपने हेतु श्री कायस्थ सभा अध्यक्ष गौरव सक्सेना , कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना , संरक्षक अशोक सक्सेना , मुकेश सक्सेना ,हरिओम सक्सेना ,सुशील सक्सेना , शिवप्रकाश सक्सेना , किशन अवतार सक्सेना , यशवर्धन सक्सेना , प्रदीप सक्सेना ,सुनीता सक्सेना , मधु कुलश्रेष्ठ, रेखा सक्सेना, शैलेश सक्सेना सहित अन्य कायस्थ बंधु उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *