February 15, 2026
Screenshot_20250903_182339_WhatsApp.jpg

रुद्रपुर, 03 अगस्त,2025 (सू0वि0)- जिला कार्यालय में किसान बन्धुओं के शिष्टमण्डल ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से भेट की व धान खरीद को लेकर वार्ता की। उन्होने कहा कि इस बार धान की फसल का क्षेत्रफल अधिक है व 01 अक्टूबर से धान की फसल की कटाई प्रारम्भ हो जायेगी। इसलिए उन्होने 01 अक्टूबर से तौल कांटे लगाने व गतवर्ष से अधिक तौल कांटे लगाने का अनुरोध किया। उन्होने कच्चे आढ़तियों की खरीद को और पारदर्शी बनाने, धान तौल के पश्चात एमएसपी दर पर भुगतान शीघ्र कराने, कच्चे आढ़ती की धान खरीद मण्डी समिति के कांटे पर तौल अनिवार्य किया जाये व गेहूं बुआई से पूर्व डीएपी व एनपीके उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने कहा कि धान खरीद हेतु शीघ्र जिलास्तरीय समिति की बैठक शीघ्र करायी जायेगी। उन्होने कहा इस बार धान की फसल अच्छी है व रकवा भी बढ़ा है इसलिए समिति की बैठक में तौल कांटे बढ़ाने व अन्य जो भी सुझाव आयेगें व सहमति के आधार पर निर्णय लिया जायेगा। किसान बन्धुओ को धान खरीद में किसी प्रकार की परेशानी नही आने दी जायेगी।

शिष्टमण्डल में सलविन्दर सिंह कलसी, सुखविन्दर सिंह, राजेन्द्र सिंह, बलजीत, राकेश सिंह, अरूण कम्बोज, धर्मपाल सिंह, शकिल अहमद, साहब सिंह, अमरीन्दर सिंह सहित अनेक कृषक बन्धु थे।

जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *