


रुद्रपुर 04 अगस्त, 2025 (सू0वि0)- भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयनी 10
सितम्बर को जनपद भर में धूम-धाम से मनाई जायेगी। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर रूपरेखा तय की गई। जिलाधिकारी ने कहा भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत ने देश-प्रदेश व समाज के लिए अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है, हम उनके आदर्शो पर चलकर देश व प्रदेश की उन्नति के लिए कार्य करे।
सर्वसम्मति से तय किया गया कि जिन स्थानो पर पंत जयन्ती मनाई जाती है. वहां प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा व विद्यालयो मे विचार गोष्ठी, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा वह इन कार्यक्रमों की स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। जनपद के समी सरकारी कार्यालयो में 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। उन्होने सभी उपजिलाधिकारी, नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कार्यक्रम स्थलो पंत पार्क व पंत जी की प्रतिमाओं की साफ-सफाई व रंग रोगन व चूना आदि की व्यवस्था समय से किया जाए। उन्होने कहा जनपद के सभी तहसील व ब्लॉकों में पंत जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने इस अवसर पर सभी कार्यक्रम स्थलों व प्रभात फेरी दौरान यातायात की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश पुलिस को दिए साथ ही कार्यक्रम दौरान सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पीडी हिमांशु जोशी, उपजिलाधिकारी गौरव पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, मुख्य संयोजक ललित भट्ट, जिला कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश गुप्ता, राजेश कुमार, गौतम महरौत्रा, संतोष गुप्ता, सुभाष चन्द खुराना, सचिन गुप्ता, दीवान सिंह, मोहन चंद आदि मौजूद थे।
जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
