


रुद्रपुर 04 अगस्त, 2025 (सू0वि0)- भारत रत्न डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन शिक्षक दिवस के पूर्व दिवस पर विकास भवन सभागार में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 72 शिक्षको को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पूष्पमाला अर्पित की। सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक, शिक्षाविद्द व भारत संस्कृति के संवाहक थे। उन्होने कई वर्षो तक बढ़ाया व कई विश्वविद्यालयों के कुलपति रहे। उनका जन्म 05 सितम्बर को हुआ जिसको शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने सभी शिक्षको का स्वागत करते हुए बधाई व शुभ कामनाएं दी। उन्होने कहा कि सभ्य समाज समाज के निर्माण में शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षक उस कुम्हार की तरह होता है जो छात्ररूपी मिट्टी को एक शुभ कलश का निर्माण करता है। शिक्षकों द्वारा बढ़ाये गये छात्र ही स्वच्छ समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होने कहा शिक्षक युवा शक्ति को सही दिशा व दशा देते है। गुरू शक्ति ही ज्ञान से न्याय की ओर ले जाता है। शिक्षक एक गरिमामय पद है, शिक्षा ही बच्चों को संस्कारित बनाते है। उन्होने शिक्षा को मनोरंजक बनाते हुए बच्चों को पढ़ाने को कहा ताकि शिक्षा बोझ न लगे। उन्होने सभी शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही विद्यालयों में जो भी कमी हो उन्हे उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिये ताकि उन कमियो को दूर किया जा सकें।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, प्राचार्य डायट अजंता बिष्ट, संजीव बुधोरी सहित प्रधानाचार्य, शिक्षक आदि मौजूद थे।
जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
