May 17, 2024

काशीपुर। उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा के नगर अध्यक्ष मौहम्मद शहजाद अंसारी के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों ने काशीपुर में अत्यंत धूमधाम से निकाली गई महर्षि बाल्मीकि जी की शोभायात्रा का स्वागत करते हुए शोभायात्रा आयोजन कमेटी समेत बाल्मीकि समाज के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर मोर्चा नगराध्यक्ष शहजाद अंसारी ने कहा कि भारत हमेशा से ही महान लोगों और विद्वानों का देश रहा है। हमारे देश की इस पवित्र धरती पर कई प्रमुख और महान लोगों ने जन्म लिया है, इसलिए भारत को विद्वानों का देश कहा जाता है। महर्षि वाल्मीकि हमारे देश के उन महानतम लोगों मे से एक थे। वह एक संत थे और साधारण जीवन और उच्च विचार रखने वाले व्यक्ति थे। वह बहुत ज्ञानी होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। महर्षि बाल्मीकि भारतीय संस्कृति के पितामह, सीता माता के रक्षक, लव कुश के शिक्षक होने के साथ ही रामायण के रचयिता थे। महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण से आज भी एक नई प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर नूर मौहम्मद, राशिद अंसारी, शानू अंसारी, इरशाद बेग, मौहम्मद शहजाद अंसारी, डा. एमए राहुल व साहिब सकलैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page