

काशीपुर कांग्रेस संगठन की ओर से आए पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस नव चेतना भवन में कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी की गई

पर्यवेक्षक हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राव दान सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान शुरू किया है जिसके अंतर्गत कार्यकर्ताओं से राय लेकर जिला अध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा

उन्होंने कहा कि अब तक नौ विधानसभा में यात्रा पूरी हो चुकी है काशीपुर आखिरी विधानसभा था जहां रायशुमारी आज पूरी कर ली गई है सभी विधानसभाओं का राय संकलन कर लिया गया है उम्मीद है कि अगले 20 दिनों में जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी राव दान सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा सरकार की गलत नीतियों का लगातार विरोध कर रहे हैं

बैठक में एआईसीसी के ऑब्जर्वर एवं उत्तराखंड पीसीसी ऑब्जर्वर राव दान सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री),खुशाल सिंह अधिकारी विधायक, पूर्व विधायक संजीव आर्य व राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर व्यक्तिगत रूप से रायशुमारी ली।इस दौरान जिलाध्यक्ष पद को लेकर सुझाव मांगे गए।

विदित हो कि उधमसिंहनगर जिला अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा,परिमल राय,हरदेव सिंह हैरी, डॉ गणेश उपाध्याय, रणजीत सिंह,सहित, ने नामांकन किया है।
वही इससे पहले महानगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने एआईसीसी के ऑब्जर्वर एवं उत्तराखंड पीसीसी ऑब्जर्वर राव दान सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री) को रुद्राक्ष माला और भागवत गीता भेंट की

।इस अवसर प्रत्याशियों समेत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुपम शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह,अरुण चौहान,अर्पित मेहरोत्रा, शफीक अहमद अंसारी, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय,अलका पाल,राजू छीना,मीनू गुप्ता, मनोज जोशी

उमेश जोशी एडवोकेट,तरुण लोहनी, त्रिलोक अधिकारी,जय सिंह गौतम, जितेन्द्र सरस्वती, महेंद्र बेदी,सुभाष पाल, गीता चौहान, लता शर्मा,इंदु मान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
