February 15, 2026
Screenshot_20250912_133422_WhatsApp.jpg

काशीपुर-मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर जिला महामंत्री श्री सुशील शर्मा का हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर न केवल भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें, बल्कि शहर के कई नामी शैक्षिक संस्थानों के प्राचार्य एवं प्रबंधक भी शामिल हुए। कार्यक्रम ने एक सांस्कृतिक और सामाजिक समागम का रूप ले लिया।
इस कार्यक्रम में भाजपा काशीपुर जिला उपाध्यक्षा श्रीमती सृष्टि आहूजा बंसल, भाजपा काशीपुर जिला उपाध्यक्ष श्री सर्वेश शर्मा ‘शशि’, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज मनराल (रिकी पोंटिंग), सहित कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
“कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गौरव गर्ग एवं प्रबंधिका श्रीमती शिल्पी गर्ग ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा हस्तनिर्मित फूलों का गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।”

सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए स्वागत एवं आयोजन की सराहना की।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय की शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत से किया।
श्री मनोज मनराल ने कहा – “विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। यहाँ से निकलने वाले बच्चे भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और संगठन की भावना प्रबल होती है।”

वहीं श्रीमती सृष्टि आहूजा बंसल ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा –“यह संस्थान केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का भी पालन करता है। मैं विद्यालय प्रबंधन को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई देती हूँ।

नैनी कॉन्वेंट विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती इंद्रजीत कौर,
ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी के प्रबंधक श्री जितेंद्र दत्त देवलाल,
श्याम मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रबन्धिका श्रीमती शालिनी शर्मा
ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।

श्री सर्वेश शर्मा जी ने कहा
“मुझे यह देखकर गर्व है कि मास्टर इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के साथ–साथ बच्चों में कला और संस्कृति का भी विकास कर रहा है। अतिथि का सम्मान भारतीय परंपरा है, जिसे विद्यालय ने आज भली–भाँति निभाया है।”
श्री देवलाल ने कहा – “राजनीति और शिक्षा का मेल तभी सार्थक होता है जब नेता और शिक्षक दोनों मिलकर समाज को दिशा देने का कार्य करें। सुशील शर्मा जी का स्वागत शिक्षक और शिक्षिकाओं के सामने कर उन्हें यह संदेश देना है कि जनप्रतिनिधि और जनसेवा में कोई दूरी नहीं है।”
श्रीमती शालिनी शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा – “यह देखकर प्रसन्नता हुई कि यह विद्यालय शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों के मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दे रहा हैं। ऐसे मंच उन्हें जीवन में नेतृत्व के गुण सिखाते हैं।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री श्री सुशील शर्मा ने विद्यालय परिवार और उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा – “मुझे मास्टर इंटरनेशनल स्कूल आकर ऐसा लगा जैसे मैं अपने परिवार के बीच आया हूँ। यहाँ की अनुशासनप्रियता और आत्मविश्वास देखकर मन गर्व से भर गया। राजनीति का वास्तविक उद्देश्य जनता की सेवा है और शिक्षा का उद्देश्य समाज को योग्य नागरिक देना है। जब दोनों मिल जाते हैं, तभी सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है।”
उन्होंने शिक्षक और शिक्षकाओं को प्रेरित करते हुए कहा – “आप सभी लोग राष्ट्र की रीढ़ हैं। आज जो संस्कार और शिक्षा आप यहाँ से प बच्चों को दे रहे हैं, वही कल देश को दिशा को निर्धारित करेंगे । पढ़ाई के साथ–साथ खेलकूद, कला और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहना आवश्यक है। जिसमें विद्यालय सर्वदा सफ़ल रहा है”
कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया। श्री मनोज जी ने कहा –
“यह विद्यालय समाज में शिक्षा का दीपक जला रहा है। हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र में इतना उत्कृष्ट संस्थान है।”

सृष्टि आहूजा बंसल ने कहा –
“महिलाओं और बच्चों को हमेशा से सम्मान मिलना चाहिए, और आज इस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा और राजनीति दोनों मिलकर समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गौरव गर्ग जी ने सभी को सम्मानित करते हुए कहा कि
मास्टर इंटरनेशनल स्कूल का यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं रहा, बल्कि यह शिक्षा, राजनीति और समाज का एक सुंदर संगम भी सिद्ध हुआ। भाजपा जिला महामंत्री श्री सुशील शर्मा के सम्मान ने सभी को यह सीख दी कि जीवन में संस्कार, अनुशासन और समाजसेवा सबसे बड़ी सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *