February 15, 2026
Screenshot_20250915_152047_WhatsApp.jpg

देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन रामगूलम से देवभूमि उत्तराखंड से प्रस्थान से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भेंट की। इस अवसर पर सीएम धामी ने पीएम को चारधाम का पावन प्रसाद एवं प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए।

उन्होंने उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया
सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *