February 15, 2026
Screenshot_20250917_163750_WhatsApp.jpg


काशीपुर। सृष्टि के पहले वास्तुकार माने जाने वाले ब्रह्मा जी के मानस पुत्र श्री विश्वकर्मा जी की जयंती आज बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में यज्ञ एवं विस्तृत पूजन कर विधि विधान के साथ मनाई गई उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने बताया कि संस्थान के प्रांगण में आज सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन किया गया, तत्पश्चात यज्ञ कर भगवान विश्वकर्मा एवं अग्नि देव से संस्थान के उत्थान, विकास एवं विस्तार के साथ-साथ संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई । इस अवसर पर संस्थान के सभी निदेशक गण, प्राचार्य, फैकल्टी , स्टाफ एवं सभी कर्मचारियों ने हवन पूजन में प्रतिभाग किया इसके बाद संस्थान की कंप्यूटर लैब, अन्य मशीनरी एवं गाड़ियों , व बसों का पूजन भी किया गया । इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय श्री सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी का भी भावपूर्ण स्मरण करते करते हुए संस्थान की स्थापना में उनके योगदान को याद किया गया । अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
इस अवसर पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉक्टर एस के शर्मा, संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल, उपनिदेशक डॉक्टर सचिन गुप्ता, पवन कुमार बख्शी, रजिस्ट्रार लॉ डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे, रजिस्ट्रार विशाल शर्मा, डॉक्टर मनीष कुमार अग्रवाल, डॉ अंजलि अग्रवाल डॉक्टर शुभ्रा शर्मा, विकल्प गुड़िया, अंकुश शर्मा, अरशद अली , रितेश कंडारी, सिमरन सेठी कुकरेजा, सुगंधा सिंघल, आशुतोष कुमार, कुलदीप शर्मा, सुमित शर्मा, गौरव पाठक, शाहनवाज हुसैन, निदेश आत्रेय, माधव सिंह, डॉक्टर सुनीता सजवान, रेनू भास्कर, डॉक्टर दीप्ति भटनागर, भुवन चंद्र केडियाल , आरडी शर्मा, राजहंस श्रीवास्तव, फैजुल्ला खान सुखवंत कौर, आकांक्षा शर्मा आकांक्षा बाटला, शिप्रा शर्मा, मंजू उप्पल, पार्थ चतुर्वेदी, अनुज शर्मा, अनीस अहमद, माजिद अली, पूजा कुमारी, ओंकार सिंह, वचन सिंह, लेखराज सिंह, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र शर्मा, हरीश पंत, अतर सिंह, राकेश कुमार, मुन्ना अंसारी, मोनी, परमिंदर सिंह। आदि लोगों उपस्थित रहे।

डॉक्टर केवल कुमार
निदेशक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *