February 15, 2026
Screenshot_20250917_174537_WhatsApp.jpg

मामले में एक युवक गिरफ्तार, युवक की निशानदेही पर खून से सना ब्लेड और कपड़े बरामद

जसपुर /रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है कोतवाली जसपुर के ग्राम अमियावाला में 16 सितंबर को नाबालिग की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा कर दिया पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी युवक के खून से सने कपड़े और ब्लेड बरामद किया है

कोतवाली जसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमियावाला में 16 सितंबर 2025 को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गाँव व आसपास के क्षेत्र को हिला दिया था
गाँव की एक नाबालिग किशोरी शाम के समय पशुओं के लिए गन्ने का छिलका लेने घर से निकली थी लेकिन वो घर नहीं पहुंची सुबह उस नाबालिग किशोरी की लाश बुरी हालत में मिली जिससे गांव में कोहराम मच गया इस मामले में मृतका की माँ की तहरीर पर कोतवाली में एफआईआर संख्या 405/25, धारा 103(1)/64(1) BNS व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
उन्होंने वारदात का जल्द से जल्द अनावरण करने के लिए 10 पुलिस टीमों का गठन किया और साफ निर्देश दिए कि अपराधी किसी भी हाल में बच न पाए जिसके बाद पुलिस ने अपराधी की धरपकड़ को कई लोगों से पूछताछ की इस दौरान डॉग स्क्वॉड का “ डॉग टाइगर ” घटनास्थल से सीधे मृतका के घर पहुँचा और उसके बाद आरोपी के घर जाकर उसके कपड़ों को सूंघकर (पहचान कर) इंडिकेट किया। यह सुराग जांच में निर्णायक साबित हुआ और पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी राजीव को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी पुलिस के अनुसार पहले वह बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों और प्रत्यक्ष प्रमाणों के सामने टूट गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया पुलिस के अनुसार जब किशोरी खेत में गई तब राजीव मौका पाकर किशोरी के पीछे-पीछे खेत तक गया और उसे जबरन अंदर खींच ले गया इस दौरान आरोपी राजीव ने पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने विरोध किया तो उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं—उसका हाथ मरोड़कर तोड़ दिया, गला दबाकर बेहोश किया और फिर धारदार ब्लेड से चेहरे व पेट पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी जिसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों, मोबाइल फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटा कर आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कबूल किया कि बच्ची को खेत में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया और पहचान उजागर होने के डर से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपी राजीव ने गाँव में लोगों को भड़काने और मामले को दूसरी दिशा देने की भी कोशिश करता रहा पुलिस ने
आरोपी राजीव की निशानदेही पर घटनास्थल व उसके घर से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए है जिसमें खून से सना धारदार ब्लेड ,घटना के समय पहने खून से सने कपड़े, और गन्ने के खेत से बरामद अन्य फोरेंसिक साक्ष्य भी मिले है
आरोपी राजीव पुत्र मोहन सिंह पर पूर्व में भी कोतवाली जसपुर में मुकदमा दर्ज है । यह मुकदमा दिनांक 19/08/2025 को एफआईआर संख्या 351/25 के तहत धारा 115(2)/351(2)/352 BNS के तहत पंजीकृत किया गया था
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने आप को घायल दिखाकर दूसरों को फंसाने की कोशिश की थी

एसएसपी मणिकांत ने बताया की इस पूरे मामले के खुलासे में चौकी इंचार्ज धर्मपुर उपनिरीक्षक के.सी. आर्य ने बारीकी से सुराग खंगाले और गहनता से पूछताछ करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों का इस्तेमाल किया। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप मात्र 12 घंटों के भीतर ही शातिर आरोपी को गिरफ्त में आया एसएसपी मिश्रा ने पुलिस कर्मियों की कार्य प्रणाली की तारीफ की

पुलिस टीम
➡️ इस खुलासे में निम्न अधिकारी एवं टीमें शामिल रहीं—
क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक सिंह
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर राजेन्द्र सिंह डांगी
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुण्डा रवि सैनी मय पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेन्द्र चौधरी मय पुलिस टीम
एसओजी रुद्रपुर प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक मय पुलिस टीम
थाना प्रभारी आईटीआई कुन्दन सिंह रौतेला मय पुलिस टीम
थाना प्रभारी पुलभट्टा प्रदीप कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम
थाना प्रभारी दिनेशपुर रविन्द्र बिष्ट मय पुलिस टीम , फोरेंसिक फील्ड यूनिट रुद्रपुर प्रभारी – सत्यप्रकाश रायपा मय टीम साथ ही विवेचक म0उ0नि0 रुचिका चौहान व पुलिस कर्मी— व0नि0 जावेद मलिक, व0उ0नि0 अनिल जोशी, उ0नि0 के0सी0 आर्य, उ0नि0 गोविन्द सिंह मेहता, उ0नि0 इन्द्र सिंह ढेला, उ0नि0 संतोष देवरानी, उ0नि0 सुशील कुमार, उ0नि0 हरीश आर्य, हे0का0 नवीन प्रकाश, हे0का0 गणेश राम, का0 अरुण कुमार, का0 अब्दुल मलिक, का0 प्रविन्दर सिंह, का0 कुलदीप सिंह, का0 हेमचन्द्र फुलारा, का0 समीर चौहान, का0 कपिल ओली, एसओजी-का0 कैलाश तोमक्याल, हे0का0 दीपक कुमार, हे0का0 रविन्द्र बिष्ट, का0 नीरज शुक्ला, का0 पंकज बिनवाल, का0 राजेन्द्र कश्यप आदि ने अहम भूमिका निभाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *