February 15, 2026
Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। इस वर्ष शारदीय नवरात्रों की शुरुआत सोमवार, 22 सितंबर से होगी। 02 अक्तूबर को विजयदशमी पर्व के साथ नवरात्रों का समापन होगा और दीपावली उत्सव की श्रृंखला शुरू हो जाएगी। ज्योतिषों के मुताबिक अष्टमी का व्रत 30 सितंबर को रखा जाएगा, जबकि महानवमी 01 अक्तूबर को होगी। इस बार चतुर्दशी तिथि में वृद्धि हुई है। नवरात्र की प्रतिपदा तिथि सुबह 1.25 बजे होगी और अगले दिन मध्यरात्रि 2.57 बजे तक रहेगी।
इस बार दो दिनों तक चतुर्थी तिथि रहेगी। ऐसे में मां कूष्मांडा की पूजा दो दिन होगी। शारदीय नवरात्र में माता का आगमन हाथी पर होगा और प्रस्थान मनुष्य के कंधे पर होगा। मान्यताओं के अनुसार तिथि का बढ़ना शुभ माना जाता है। देश में शांति और उन्नति आएगी। उधर, शारदीय नवरात्रों में प्रतिवर्ष निकाली जा रही उत्तर भारत की ऐतिहासिक मां मनसा देवी जी की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा इस वर्ष 53वें वार्षिकोत्सव के रूप में शारदीय नवरात्र की अष्टमी यानि मंगलवार, 30 सितंबर को दोपहर 02 बजे मौहल्ला लाहौरियान स्थित मां मनसा देवी मंदिर प्रांगण से धूमधाम से निकाली जाएगी। इससे पूर्व मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। शोभायात्रा में स्वचलित एवं हस्त निर्मित झांकियों के साथ ही अखाड़ा श्रृद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। मां मनसा के भक्त उत्साहपूर्वक शोभायात्रा की तैयारियों में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *