

हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद, रामनगर के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामनगर श्रीमती मञ्जू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख रामनगर श्री संजय नेगी, ग्राम प्रधान हिम्मतपुर ब्लॉक श्री भगवत राणा, एवं बीडीसी सदस्य श्रीमती मिथलेश डंगवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा और संचालन भारत विकास परिषद, रामनगर की टीम द्वारा बखूबी किया गया। इस अवसर पर परिषद के
श्री अमन अग्रवाल (अध्यक्ष)
श्री सुलभ बंसल (सचिव)
श्रीमती दीप्ति अग्रवाल (महिला संयोजिका)
श्रीमती प्रीति अग्रवाल (सह संयोजिका)
श्री संदीप अग्रवाल
विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपनी सेवाओं से कार्यक्रम को सफल बनाया।
शिविर में विशेष रूप से उपस्थित रहे –
डॉ. विक्रांत कुमार, चाइल्ड स्पेशलिस्ट (श्री कृष्णा हॉस्पिटल, काशीपुर)
डॉ. अक्षत सक्सेना, जनरल फिजीशियन (श्री कृष्णा हॉस्पिटल, काशीपुर)
डॉ. कल्पना कुँयाल, नाक-कान-गला विशेषज्ञ (कुंयाल क्लिनिक, रामनगर)
श्री कृष्णा ब्लड बैंक, काशीपुर की संपूर्ण टीम
इन सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अभिभावकों को उपयोगी स्वास्थ्य सुझाव दिए। विद्यालय के प्राथमिक विंग के 638 विद्यार्थियों को इस शिविर का लाभ प्राप्त हुआ।
साथ ही विद्यालय के स्टाफ एवं सहयोगी सदस्यों द्वारा 15 यूनिट रक्तदान कर समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर्स डॉ. प्रसून श्रीवास्तव एवं श्री प्रणय श्रीवास्तव, तथा प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर पूरे आयोजन का निरीक्षण किया और भारत विकास परिषद की इस पहल की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के समर्पित प्रयासों की प्रशंसा की जिनकी मेहनत से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्यालय प्रबंधन ने भारत विकास परिषद रामनगर, श्री कृष्णा हॉस्पिटल एवं ब्लड बैंक काशीपुर, तथा कुंयाल क्लिनिक रामनगर का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी समय-समय पर किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों एवं समाज का स्वास्थ्य सुदृढ़ एवं सुरक्षित बना रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
