February 15, 2026
Screenshot_20250920_234216_WhatsApp.jpg

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में दिनांक 18-09-2025 को महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा “हिन्दी दिवस” पर हिन्दी पखवाड़ा बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त व हिन्दी विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर छात्राओं ने हिन्दी गीत, हिन्दी कविता एवं हिन्दी साहित्य की समृद्धि में योगदान देने वाले कालजयी कवियों की कविताओं का काव्य पाठ किया। हिन्दी भाषा ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने हिन्दी के उद्भव व विकास पर प्रकाश डाला। हिन्दी हमारी मातृभाषा है, इसका प्रचार-प्रसार होना चाहिए। हमें गर्व के साथ इसे अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त ने हिन्दी भाषा के महान साहित्यकारों को याद कर उन्हें ऋद्धांजलि देते हुए हिन्दी के महत्व व उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दी को वर्तमान समय में शोध, तकनीकी न्याय की भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना होगा। भाषा के साथ द्धेष नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एकता के सूत्र में बाँधने वाली हमारी संस्कृति व अस्मिता की परिचायक हिन्दी भाषा का सम्मान करना व हिन्दी भाषियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लेना होगा।

इस अवसर पर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 मंगला, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार एवं सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *