



काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा “स्वच्छोत्सव” अभियान के तहत एन0एस0एस0 स्वंयसेवियों, समस्त प्राध्यापकगण एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छता शपथ दिलाई। छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं परिसर के बाहर “एक दिन-एक घण्टा-एक साथ” थीम के अन्तर्गत श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 वन्दना सिंह, एसो0 प्रोफसर डाॅ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, कु0 सृष्टि सिंह एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
