February 15, 2026
IMG-20250925-WA0138.jpg

कुमांऊ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा बी० एड० का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें श्री सांई शिक्षण संस्थान महुआडाबरा, जसपुर का बी०एड० द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। बी०एड० में वंशिका रानी 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि दानिश अली 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रहे और कमलेश सिंह कन्याल 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ० विनोद कुमार, कौशल कुमार, अतुल शर्मा, आशी वर्मा, संदीप कुमार, शैलजा, योगिता, राखी, सना, काजल चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *