February 15, 2026
Screenshot_20250925_174029_WhatsApp.jpg

जसपुर महुआडबरा स्थित श्री साईं फार्मेसी कॉलेज में बी फार्मा एवं डी फार्मा के बच्चों ने नगर पंचायत महुआ डाबरा में रैली निकालकर फार्मासिस्ट डे मनाया। इस वर्ष फार्मेसी दे की थीम “थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट” रही। कॉलेज में रंगोली कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रतियोगिता तैयार करके निर्णायक समिति को हतप्रभ कर दिया। फार्मेसी के छात्र एवं छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम महुआ डाबरा नगर पंचायत में रैली निकालकर ग्राम वासियों को अपनी सेहत के बारे में जागरूक किया, विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली बनाकर आज की थीम एवं फार्मासिस्ट की भूमिका हेल्थ सिस्टम में क्या होती है बताया निर्णायक समिति के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी फार्मा द्वितीय वर्ष की तृप्ति सिंह मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद मोहसिन के ग्रुप को दिया गया, द्वितीय स्थान बी फार्मा तृतीय वर्ष के निर्पेंद्र कुमार, जितेंद्र, हर्षवर्धन के ग्रुप को दिया गया तथा तृतीय स्थान पर बी फार्मा प्रथम वर्ष के अमनदीप, रियाज अल्वी फहीम अहमद रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डी फार्मा प्रथम वर्ष के निरपेंद्र, आशिया आदि रहे। द्वितीय स्थान पर बी फार्मा तृतीय वर्ष के सैफ अली, आर्य देव आदि रहे। चेयरमैन राजकुमार सिंह ने बच्चों के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना की वह उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर अवनीश कुमार, प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार, मोहम्मद सलमान, अतुल शर्मा, मोहित कुमार, रविंद्र पाल, तरुण चौहान, मोहम्मद शाहनूर, फरमान, मयंक कुमार, विनीता आर्या, सहगील सल्तनत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *