


काशीपुर। यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर प्रदर्शन कर प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि पेपर दोबारा कराया जाए। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि पेपर लीक के पीछे लोगों के नाम उजागर हों और उनको जेल भेजा जाए। मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए पूजा सिंह ने कहा कि एसआईटी पर भरोसा नहीं है। यह प्रदेश सरकार के अधीन है। इससे युवाओं को न्याय कैसे मिलेगा। भाजपा बचत दिवस मना रही है लेकिन पिछले 8 वर्षों से जो लूट मचाई थी उसका जवाब कौन देगा। इस मौके पर राजू छीना, रवि ढींगरा, रवि पपने, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अरुण चौहान, जय सिंह गौतम, संदीप सहगल, सरित चतुर्वेदी, शफीक अहमद अंसारी, महेंद्र लोहिया, विमल गुड़िया, मनोज अग्रवाल, मीनू गुप्ता, इन्दु मान, आशा श्रीवास्तव, संगीता यादव, पूजा गुप्ता, कुमकुम, तरुण लोहनी, शुभम उपाध्याय, माजिद अली, राशिद फारुखी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
