


काशीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा यहां एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय अंतर्गत ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कैंप का उद्घाटन महापौर दीपक बाली, पीसीयू चैयरमेन राम मेहरोत्रा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सृष्टि बंसल एवं राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अपने संबोधन में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में सेवाभाव कायम रखना है। गुजरात के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करते हुए श्री मोदी ने जिस सेवाभाव का परिचय पूरे देश को दिया, वहीं भावना समूचे देश के नागरिकों में होनी चाहिए। वहीं, महापौर दीपक बाली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन करते हुए इस आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के सेवा एवं विकास कार्यों से भी मौजूदा लोगों को अलग कराया। पीसीयू चैयरमेन राम मेहरोत्रा ने भी आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा देशहित में उनके योगदान को बताया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की उपयोगिता बताते हुए राम मेहरोत्रा ने पीएम मोदी की नीतियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित जनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर फारुक खान, आरिफ हुसैन, धर्मेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, नसरीन जहां, शबाना खान, रशीद अंसारी, शाहनवाज खान, चंद्रजीत सिंह, नईम अंसारी, शाकिर अंसारी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक शमशाद हुसैन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
