February 15, 2026
IMG-20250926-WA0018.jpg

काशीपुर। देहरादून में एससीईआरटी सभागार में सरकार द्वारा आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह कार्यक्रम में उत्तराखड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, (नैनीताल) द्वारा आयोजित वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में उदयराज हिंदू इंटर कालेज का परीक्षाफल उत्कृष्ट एवं सराहनीय होने पर इस संस्था को पं दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समारोह कार्यक्रम में पहुंचे विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षामंत्री डा धन सिंह रावत शिक्षा सचिव रविनाथ रामन माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती समेत शासन प्रशासन के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में दिया गया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूर्व सांसद के सी सिंह बाबा प्रबंधक शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल उपाध्यक्ष हिमांशु गर्ग कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल सर्राफ संजय अग्रवाल मनोज कुमार अग्रवाल अभिषेक गोयल समेत पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को श्रेय देते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *