


काशीपुर। नगर के मौहल्ला अल्ली खां में हुई घटना के संबंध में कांग्रेस जनों ने एसपी अभय सिंह से मुलाक़ात कर घटना की निंदा करते हुए निर्दोष व मासूमों को प्रताड़ित न किये जाने की मांग की। कहा कि काशीपुर सभी धर्म जातियों से मिलकर बना शानदार गुलदस्ता है, जिसे कुछ लोगों ने तोड़ने का कार्य किया है। एसपी ने आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। पूर्ण निष्पक्षता के साथ कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान मनोज जोशी, उमेश जोशी, शफीक अहमद अंसारी, संदीप सहगल, अब्दुल सलीम एडवोकेट, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह त्रिलोक सिंह अधिकारी व तरुण लोहनी आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
