February 15, 2026
Screenshot_20250930_142437_Gallery.jpg

’’काशीपुर, 30 सितम्बर 2025’’

‘‘श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, काशीपुर’’ के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से जहाँ शिक्षकों और अभिभावकों को गौरवान्वित किया है, वहीं संस्थान की उच्च शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासित वातावरण को भी प्रमाणित किया है।

संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रभावी शिक्षण-सहयोग और विद्यार्थियों की मेहनत व अनुशासन ने मिलकर इस वर्ष असाधारण परिणाम दिए हैं। यह उपलब्धि जहाँ छात्रों की दृढ़ निष्ठा को दर्शाती है, वहीं ‘‘श्रीराम इंस्टिट्यूट’’ की सुव्यवस्थित शैक्षणिक नीति, सक्षम संकाय और प्रगतिशील शैक्षणिक वातावरण का भी परिचायक है।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार जी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘श्रीराम इंस्टिट्यूट के समस्त शिक्षकगण, प्रशासनिक स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने मिलकर एक सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार किया है, जहाँ शिक्षा को सेवा और जिम्मेदारी के रूप में अपनाया जाता है। हमारे विद्यार्थी अपनी मेहनत और प्रतिभा से निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। आप सभी छात्र अपने ज्ञान और संस्कार से समाज में सकारात्मक योगदान दें।”

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) योग राज सिंह जी ने कहा कि “इन विद्यार्थियों की सफलता यह प्रमाण है कि समर्पण और लगन से की गई पढ़ाई कभी व्यर्थ नहीं जाती। आप सभी आने वाले समय में शिक्षण क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।”

संस्थान के प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा जी ने कहा कि “यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मेहनत, अनुशासन और सतत अध्ययन ही सफलता की कुंजी है। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र भविष्य में भी संस्थान और परिवार का नाम रोशन करेंगे।”

श्रीराम संस्थान, काशीपुर सदैव छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित रहा है। यहाँ अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, आधुनिक शिक्षण पद्धतियाँ और प्रेरणादायी वातावरण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। संस्थान का ध्येय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाना भी है।

प्राचार्य
डॉ0 एस0एस0 कुशवाहा
श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *