

काशीपुर आज यहां नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर देश के दोनों महान सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। गांधी जी की प्रिय राम धुन ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाई गई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाए जा रहे स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़े के तहत अपने राष्ट्र शहर गांव एवं गली तथा घर को साफ स्वच्छ और सुंदर रखने की शपथ ली गई। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में सफाई अभियान शुरू किया गया और नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों पार्षदों भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम से शुरू होकर मुख्य चौराहा होते हुए स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग और पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए सड़कों की सफाई की तथा शहर को साफ और स्वच्छ रखने का संदेश दिया। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया और नगर की सड़कों पर नगर निगम महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त कमल मेहता, पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन समेत समस्त पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
