February 15, 2026
Screenshot_20251002_172129_WhatsApp.jpg

काशीपुर। शारदीय नवरात्रों की नवमी के अवसर पर उत्तराखंड हिन्दू वाहिनी संगठन ने डी-बाली ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं माहापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में यहां ढकिया गुलाबो रोड पर वार्ड संख्या 11 अंबिका विहार कॉलोनी की गली नंबर एक में स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे में यू एस आर इंदू समिति के दिव्यांग बच्चों को सप्रेम भोजन कराकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया ।

यह बच्चे बेचारे सुन और बोल तो नहीं सकते बावजूद इसके इनके चेहरों पर आई खुशी दर्शा रही थी की अपनापन मिलने से ये बेहद खुश है। इस भंडारे का शानदार आयोजन हिन्दू वाहिनी संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया था जिसमें मार्गदर्शन रहा डी- बाली ग्रुप की डायरेक्टर एवं महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली का। भंडारे के आयोजकों और श्रीमती बाली ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर, माँ दुर्गा की कृपा से, हम सभी को दिव्यांग बच्चों की सेवा का यह अवसर मिला है जिसे हम सभी अपना सौभाग्य समझते हैं । जगत जननी मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहा तो हम भविष्य में भी इसी तरह इन बच्चों का सहयोग कर इन्हें अपनापन देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

कार्यक्रम में हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी, प्रदेश महामंत्री रुचिन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश मंत्री संचित मिश्रा प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र प्रताप सिसोदिया प्रदेश मंत्री अभिषेक शर्मा प्रदेश सचिव योगेश चौहान जिला अध्यक्ष विनय शर्मा जिला महामंत्री विनायक शर्मा जिला कोषाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान और जिला महासचिव आशीष पांडे जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश जोशी नगर सचिव दिव्यांशु प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हीरा बिष्ट श्रीमती मालती सिसोदिया श्रीमती साधना तिवारी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोना ठाकुर जिला उपाध्यक्ष रानी यादव पीहू त्रिपाठी प्रियंका पाल जिला महासचिव ज्योति शर्मा नगर अध्यक्ष पूजा अरोरा समाजसेवी रुचि मिश्रा नगर मंत्री प्राची तिवारी भजन गायिका ममता कुमारी शिखा ठाकुर रूपाली ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष विनय शर्मा (VS फार्मास्युटिकल्स)ने दिव्यांग बच्चों में दवाइयां, सुभाष शर्मा ने बिस्किट्स, एवं रूपेंद्र सिंह ने चॉकलेट वितरित की। कार्यक्रम में यू एस आर इंदु समिति द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के स्कूल के प्रबंधक संदीप रावत, प्रधानाचार्य कमला तिवारी, विशेष शिक्षक अक्षय कुमार, शिक्षिका नीमा रावत एवं केयर टेकर रिया रावत आदि भी मौजूद रहे जिन्होंने कहा कि समाज कीअन्य संस्थाएं भी अगर इन बच्चों के साथ ऐसा ही सहयोग करें तो इन बच्चों का मनोबल भी बढ़ेगा और अपने जीवन के प्रति आत्म बल भी आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *