

काशीपुर। कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने एक युवक को 12.06 ग्राम हेरोइन, पल्सर बाइक एवं एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक णिकांत मिश्रा द्वारा नशा तस्करी की रोकथाम तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान मौहल्ला अल्लीखां निवासी मौहम्मद नाजिर को 12.06 ग्राम हेरोइन, पल्सर बाइक एवं एक मोबाइल के साथ नौगजा मजार के पास से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेन्द्र चौधरी, उप निरीक्षक कौशल भाकुनी व मनोज धौनी, कांस्टेबल प्रेम सिंह कनवाल, सचिन चौधरी, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार एसओजी काशीपुर, कांस्टेबल हरीश गोस्वामी एसओजी काशीपुर थे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
