

हिम्मतपुर, नैनीताल ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में आज संस्थापक स्वर्गीय श्री के. बी. एल. श्रीवास्तव की 20वीं पुण्यतिथि पर बाल कवि सम्मेलन “नई सोच, नई कविता – बच्चों की आवाज़” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने स्व-रचित कविताएँ प्रस्तुत कर संस्थापक को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, भगवान गणेश एवं संस्थापक श्री के. बी. एल. श्रीवास्तव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
विशिष्ट अतिथि डॉ. जी. सी. पंत, श्री ओम शरण चंचल, डॉ. एस. पी. मिश्र, श्री गौरव त्रिपाठी, श्री सलील गुप्ता, श्री पंकज कौशिक एवं श्री अजेन्द्र सुंदारियाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
अतिथिगण यह देखकर अभिभूत हुए कि नन्हे कवियों ने महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, बेरोजगारी, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, प्राकृतिक आपदाएँ और पौराणिक विषयों पर इतनी गहराई से अपने विचार व्यक्त किए।
प्रथम पुरस्कार – सोमाक्ष श्रीवास्तव,
द्वितीय पुरस्कार – कनक वैला,
तृतीय पुरस्कार – दिशा अरोड़ा को मिला, जबकि आकृति, मानसवानी, समृद्धि भट्ट, मानसी रावत और मानस लोहिया को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन श्री पूरन पवार (पी.जी.टी. हिंदी) ने अपने उत्साही एवं सजीव अंदाज़ में किया। डायरेक्टर प्रणय श्रीवास्तव, डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव और श्रीमती आलोकिता श्रीवास्तव ने सभी बच्चो की प्रशंसा करी व विद्यालय के हिंदी विभाग के प्रयासों को सराहा अंत में संस्थापक जी की स्मृति में पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया गया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
