February 15, 2026
Screenshot_20251011_180701_Gmail.jpg

काशीपुर समर स्टडी हॉल विद्यालय कुंडेश्वरी के प्रांगण में 23 वों उत्तराखंड सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता (बालक बालिका वर्ग) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड प्रदेश के 12 जिलों की बालक व बालिका वर्ग की लगभग 20 टीमं प्रतिभाग कर रही है। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड कबड्डी फेडरेशन के तत्वधान में उधम सिंह नगर कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा समर स्टडी हॉल विद्यालय द्वारा आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक सिंह चीमा जी विधायक काशीपुर व श्री दीपक बाली जो महापौर नगर निगम काशीपुर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक सिंह चोमा जी विधायक काशीपुर व श्री दीपक बाली जी महापौर नगर निगम काशीपुर, श्री विजेंद्र चौधरी जी एथलीट गोल्ड मेडलिस्ट श्री महेश जोशी अध्यक्ष उत्तराखण्ड फेडरेशन कबड्डी ऑफ इण्डिया, श्री मेजर सिंह जी उपाध्यक्ष उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन, श्रीमती मुक्ता सिंह अध्यक्षा समर स्टडी हॉल ग्रुप, श्री चेतन जोशी जी सचिव उत्तराखंड कबड्डी फेडरेशन, श्री महेंद्र सिंह जी उपसचिव उधमसिंह नगर, श्री राहुल पैगिया जी डायरेक्टर समर स्टडी हॉल गर्ल्स स्कूल, श्री दिलबाग सिंह जी उपाध्यक्ष कबड्डी एसोसिएशन उधम सिंह नगर श्री अनुराग कुमार सिंह जी ब्लॉक अध्यक्ष कबड्डी एसोसिएशन काशीपुर, श्री बृजेश दुबे जी सचिव उधम सिंह नगर कबड्डी फेडरेशन श्री अनुज भाटिया प्रधानाचार्य समर स्टडी हॉल एवं समस्त अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्जलत कर किया गया। प्रतियोगिता से पूर्व मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय के खेल प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर व उनके अभिभावको को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में सक्षम प्रताप सिंह, (एथलीट) पूजा रावत (एथलीट) प्रखर सक्सैना (चेस) ललित सिंह (एथलीट) नैंसी रावत (एथलीट) कवलोन कौर (क्रिकेट) दीपांशी भारद्वाज (फेंसिंग और एथलीट) को सम्मानित किया गया

प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में पहला मैच नैनीताल व पौड़ी के बीच खेला गया जिसमें नैनीताल टीम 30-16 से, दूसरा मैच देहरादून व पिथौरागढ़ के बीच खेला गया जिसमें देहरादून 31-15 से, तीसरा मैच उधम सिंह नगर व हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें हरिद्वार 39-22 से विजय रह। बालक वर्ग में पहला मैच देहरादून टिहरी के बीच खेला गया जिसमें देहरादून 33-20 से, दूसरा मैच उधम सिंह नगर व उत्तरकाशी के बीच खेला गया जिसमें उधम सिंह नगर 44-11 से तीसरा मैच बागेश्वर व पिथौरागढ़ के बीच खेला गया जिसमें बागेश्वर 32-24 से विजयी रहा। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच व फाइनल मैच कल दिनांक 12.10.2025 को खेले जाएंगे।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्री गुडमोहर शाह रेफरी इंचार्ज, श्री प्रवीण जी टिहरी, आदेश डबराल जी देहरादून, श्री प्रवीण चौहान जी देहरादून, श्री नरेंद्र चौहान देहरादून, श्री रवि राठी जी हरिद्वार, श्री समीर जी हरिद्वार, श्री सुमित कुमार जी हरिद्वार सुश्री शालिनी आर्य जी उधम सिंह नगर, श्री विमल पांडे जी उधम सिंह नगर एवं सुश्री पलक उधम सिंह नगर रहे।

इस अवसर पर श्री नरेंद्र सिंह पूर्व उपाध्यक्ष कबड्डी एसोसिएशन, श्री आर एस तिवारी जी प्रधानाध्यापक सेमफोर्ड स्कूल श्री जतिन शर्मा अध्यक्ष राधे हरि डिग्री कालेज काशीपुर, श्री मनदीप सिंह ढिल्लन पूर्व छात्र संघ सचिव सुश्री पायल थापा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, श्री संजय चौधरी पूर्व ग्राम प्रधान श्री अमित नारंग हल्दुआ ग्राम प्रधान श्री शशांक चौधरी जी उपधानाचार्य श्री मनु अग्रवाल एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *