

प्रदेश के पहले एग्रोवोल्टिक परियोजना के लिए बीज रोपित।
एग्रोवोल्टिक परियोजना क्षेत्र के विकास के मील का पत्थर साबित होगी : दीपक बाली।
काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के मध्य खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ काशीपुर के महापौर श्री दीपक बाली, सीएसआईआर देहरादून के पूर्व निदेशक डॉक्टर अंजना रे एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती, संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय गुड़िया जी और संस्थान के प्रेरणा स्रोत पंडित नारायण दत्त तिवारी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । उक्त प्रतियोगिता में इनडोर एवं आउटडोर सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, चेस, कैरम, रिले रेस , आर्म रेसलिंग, रस्सा काशी, एथलेटिक्स अन्य खेल आयोजित होंगे इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर खेल भावना को जागृत करना है यहां बताते चले की संस्थान लगातार खेलों के प्रति समर्पित रहता है यही कारण है कि विश्वविद्यालय के खेल भी पिछले 15 वर्षों से लगातार संस्थान में आयोजित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त आज संस्थान के प्रांगण में प्रदेश के पहले एग्रोवोल्टिक परियोजना के लिए बीज रोपित कार्यक्रम आयोजित हुआ उक्त संबंध में जानकारी देते हुए आईआईपी देहरादून के प्रधान वैज्ञानिक डॉ नीरज आत्रेय ने बताया कि सीएसआईआर देहरादून एवं भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रही है इस परियोजना का उद्देश्य किसान की आय को दोगुना करना है इसके अंतर्गत संस्थान के प्रांगण में लगभग 900 वर्ग फीट में सोलर पैनल भी लगाया गया है जिसके नीचे खेती की जा रही है इस प्रकार की योजनाओं से जहां एक ओर खेती को बढ़ावा मिल रहा है वहीं जैविक ईंधन और और इस्तेमाल करे हुए ईंधन से विभिन्न प्रकार की योजनाएं पूर्व में संचालित है अब यह परियोजना का शुभारंभ किया गया है यह देश की पहली परियोजना है। इन परियोजनाओं का भी आज महापौर श्री दीपक बाली एवं डॉक्टर अंजन ने शुभारंभ किया शुभारंभ अवसर पर दीपक बाली ने कहा कि यह परियोजना काशीपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी उन्होंने इस योजना के लिए आई आई पी देहरादून के सभी वैज्ञानिकों और एस सी गुड़िया आईएमटी संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिस प्रकार काशीपुर के विकास में लगे हुए हैं उसके लिए पूरी प्रबंध समिति बधाई की पात्र है उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत यदि नगर निगम और मुझसे व्यक्तिगत रूप से संस्थान को पड़ेगी तो वह तत्पर है उन्होंने एक बार पुनः विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए सभी से खेल भावना परिचय देने की अपील की। इसके पश्चात सीएसआईआर देहरादून के पूर्व निदेशक डॉक्टर अंजन रे ने भी इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, डॉक्टर योगराज सिंह हाजी कमर आलम, संजय चतुर्वेदी, संजय कचौरियां, मुशर्रफ हुसैन, डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, लता शर्मा, मेजर मुनिशकांत शर्मा, उमेश जोशी एड,,निशित गुड़िया, महेंद्र लोहिया, विनोद मेहरोत्रा, राजेश कुमार एडवोकेट संदीप चतुर्वेदी एड,संजय भाटिया, डॉक्टर आर के सिंह, पूजा सिंह, लवप्रीत सिंह , छात्र संघ अध्यक्ष जतिन, गौरव अरोरा इकबाल अदीब डॉक्टर दिग्विजय सिंह, कविश सिद्दीकी, प्रमोद कुमार, अमित शर्मा सहित संस्थान की समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा । कार्यक्रम का संचालन संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल द्वारा किया गया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
