February 15, 2026
Screenshot_20251013_130547_WhatsApp.jpg

काशीपुर। केमिकल्स उत्पाद का अग्रणी संस्थान “इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड” (आईजीएल) काशीपुर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां दायित्व को निभाने के लिए हमेशा से आगे रहा है इसी क्रम में काशीपुर शहर में 4 बस स्टॉप का निर्माण, PHC नारायणपुर में टीन शेड निर्माण, सार्वजनिक स्थानों पर 2-2 वर्टिकल गार्डन व पेयजल वाटर कूलर आदि आम जनता को दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को आईजीएल संस्थान के आलोक सिंघल अधिशासी निदेशक, डॉ आरके शर्मा ई. एच.एस विभागध्यक्ष, डॉ विनोद प्रसाद जोशी रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभागध्यक्ष, मानव संसाधन-प्रशासन-लाईजनिंग हेड राजेश कुमार सिंह, डॉ सुबोध शर्मा इत्यादि लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर जनता को समर्पित किया, इस दौरान अजय भरतिया सरस्वती विद्या मंदिर के क्रीडा प्रांगण जीर्णोद्धार लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें राम मल्होत्रा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, अमित मित्तल प्रबंधक, सुखविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, जयपाल सिंह प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ व कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सफल कार्यक्रम के लिए आईजीएल प्रबंधन सहित सभी विभागध्यक्षों ने कार्यक्रम संयोजक विक्रांत चौधरी सहायक महाप्रबंधक प्रशासन को धन्यवाद किया, इस दौरान टीम आईजीएल से डॉ. गौरव मुंद्रा चिकित्सा अधीक्षक, आर०सी०उपाध्याय प्रबन्धक लाइजिनिंग, चंदन सिंह प्रबंधक सिक्योरिटी, डॉ सिद्धार्थ, दीपक भट्ट, सचिन गुप्ता, शरद शर्मा, नीरज पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *