February 15, 2026
Screenshot_20251014_181145_WhatsApp.jpg

काशीपुर श्रीराम इन्स्टीटयूट के बहुउददेशीय सभागार मे एम0 बी0 ए0, बी0 बी0 ए0 तथा बीकॉम0 ऑनर्स के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं
का स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रैम्पवाक, नाटक, नृत्य
आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि काशीपुर के एम0 एल0 ए0 श्री त्रिलोक सिंह चीमा, संस्थान के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार,
निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने छात्र- छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा की आप काशीपुर के सर्वाेच्च शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध
हो गए है अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप इसका भरपूर लाभ प्राप्त करते हुए स्वयं को सफलता के शिखर पर पहु ंचाएं। उन्होंने कहा की श्रीराम संस्थान
काशीपुर का सबसे भरोसेमंद एवं अग्रणी संस्थान है।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार ने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के श्रीराम इन्स्टीटयूट में प्रवेश के लिए आभार व्यक्त किया एवं द्वितीय वर्ष के
छात्र-छात्राओं को भव्य समारोह आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आज के इस तकनीकी युग में
ज्ञानार्जन के कई संसाधन है अतः आप सभी को उनका भरपूर प्रयोग कर जीवन में सफलता के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए।
संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ०) योगराज सिंह ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि श्रीराम संस्थान में आपके विश्वास के प्रति हम आभार
व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि अगर आप अनुशासन का पालन करते है तो निश्चित ही जीवन में सफलता प्राप्त सकते हैं।
संस्थान के प्राचार्य डॉ0 एस0 एस० कुशवाहा ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय एवं आत्मिविश्वास आपको सफलता के मार्ग पर अग्रसर
करती है ं। अतः अपना आत्मविश्वास हमेशा ऊपर रखे।
कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर निर्णायक मण्डल सहायक प्राध्यापक डॉ0 महेंद्र सिंह बोरा, श्री पंकज तिवारी, श्रीमती शिवांगी वर्मा तथा
श्रीमती छवि चौधरी ने एम० बी० ए० के साहिल को मिस्टर फ्रैशर व हर्षिता को मिस फ्रैशर, बी० बी० ए० के कार्तिक को मिस्टर फ्रैशर व अक्षा सलमानी को
मिस फ्रैशर तथा बीकॉम0 ऑनर्स के बृजेश एवं वंशिका को मिस फ्रैशर के खिताब से सम्मानित किया।
इस समारोह को सफल बनाने में प्रबंधन विभाग के समस्त प्रवक्ताओं एवं छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अवसर पर एम0 एल0 ए0 श्री त्रिलोक सिंह चीमा, संस्थान के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, निदेशक प्रो0 (डॉ०) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ० एस० एस०
कुशवाहा, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
प्राचार्य
श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *