


ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में तीन दिवसीय इण्टर-स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शिवालिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया
काशीपुर। ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज, काशीपुर में तीन दिवसीय इण्टर-स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काशीपुर, जसपुर, बाजपुर एवं रामनगर के लगभग 18 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच मारिया कॉन्वेंट स्कूल एवं शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी के बीच खेला गया। फाइनल मैच में शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी, काशीपुर, की टीम ने मारिया स्कूल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विद्यालय प्रबन्धक बसन्त बल्लभ भट्ट ने विनर टीम को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य कबीन्द्र सिंह डसीला ने ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के डायरेक्टर मनोज मिश्रा का आभार व्यक्त किया एवं सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
