February 15, 2026
Screenshot_20251018_144612_WhatsApp.jpg

काशीपुर। आज यहां उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में लगे पटाखा बाजार का महापौर दीपक बाली ने उद्घाटन किया। उन्होंने सभी दुकानदारों और नगर एवं क्षेत्र की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

महापौर दीपक बाली ने बताया कि इस बार का पटाखा बाजार शानदार तरीके से लगाया गया है और प्रशासन द्वारा जो मानक तय किए गए हैं उन्हीं के अनुसार पटाखा बाजार लगा है। पूरे परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा की दृष्टि से यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी खड़ी कराई गई है। महापौर ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानको के साथ कोई भी कोताही ना बरते और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करें। इस प्रांगण में सफाई व्यवस्था बेहतर रहे इसका भी ध्यान रखें। महापौर ने बताया कि पूरे परिसर में पानी का छिड़काव कराया गया है और पानी का एक टैंक भी यही खड़ा कराया गया है। यहां की सफाई व्यवस्था नगर निगम द्वारा कराई जाएगी।
उद्घाटन के अवसर पर चौधरी समरपाल सिंह मुकेश चावला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी प्रकाश नेगी पवनीत सिंह पटाखा व्यापारी रिंकू अरोरा मयंक खत्री गौरव कश्यप राकेश कुमार शिवम अग्रवाल विकास कुमार प्रीतपाल सन्नी विशाल रोहेला व मोहित सक्सेना सहित अनेक दुकानदार मौजूद थे जिन्होंने इस पटाखा बाजार के लगवाने में दिए गए सहयोग के प्रति महापौर का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *