February 15, 2026
Screenshot_20251029_143514_WhatsApp.jpg

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में राज्य स्थापना दिवस की रजत जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में स्कैच एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कैच प्रतियोगिता में एम0ए0 तृतीय सेमेस्टर (चित्रकला) की छात्रा कु0 अक्षिता दीक्षित एवं कु0 पूजा की कृतियों को राज्य स्तर में प्रतिभाग करने हेतु प्रेषित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में एम0ए0 प्रथम सेमेस्टर की साक्षी एवं शिवानी ने प्रथम स्थान, मोनी एवं अक्षिता ने द्वितीय स्थान, स्नेहा एवं इकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को राज्य स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।

इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 पुष्पा धामा, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 मंगला, कु0 सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *