

श्रीराम संस्थान काशीपुर के तत्वाधान में नवीन जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम के अंतर्गत आज सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सुष्मिता रावत सी०आर०सी० रहीं एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमान इंद्रलाल जी ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन बी0एड0 प्रशिक्षणार्थी मेघा चौहान और दीपा ने किया। कार्यक्रम के दौरान श्वेता बिष्ट ने मनमोहन गीत प्रस्तुत किया। वहां के छात्र-छात्राओं ने भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 9 विद्यार्थियों को चित्रकला एवं दिया मेकिंग कंपटीशन के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। b.ed के प्रभारी विभागाध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने वी0एड0 में प्रशिक्षण की महत्वता के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को बताया और कक्षा में किस प्रकार के छात्र होते हैं और उन्हें किस तरह से शिक्षण से जोड़ा जाता है यह बताया। कार्यक्रम के अंत में वहां पर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को एक कॉपी और पेन उपहार स्वरूप बी0एड0 प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा भेंट किया गया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
