February 15, 2026
Screenshot_20251031_185716_WhatsAppBusiness.jpg

काशीपुर होली एंजल पब्लिक स्कूल, खरमसा में 44वीं उत्तराखण्ड सीनियर गर्ल्स स्टेट शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कुंडेश्वरी श्रीमती पायल चौधरी, प्राचार्या लिटिल स्कॉलर्स श्रीमती शिखा गौतम के साथ-साथ होली एंजल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना यादव भी उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की टीम ने विजेता का खिताब जीता, जबकि उपविजेता के रूप में ऊधम सिंह नगर की टीम रही। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय रेफरी श्री अभिषेक कुमार, राज्य रेफरी श्री नीरज सिंह एवं श्री अर्श ने अपनी भूमिकाएँ निभाई।

उत्तराखण्ड राज्य शूटिंग बॉल फैडरेशन के अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल एवं सचिव श्री सुरज रोर, ऊधम सिंह नगर शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुमित बिष्ट, महासचिव श्री गौरव बिष्ट, कोषाध्यक्ष श्री राहुल नेगी और अन्य गणमान्य अतिथिगण भी समारोह में शामिल हुए।

यह आयोजन जिले और राज्य में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिभागी बालिकाओं को प्रोत्साहन प्रदान करने वाला एक गर्वपूर्ण अवसर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *