

काशीपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल में ऐतिहासिक जीत के लिए Uniko Plast (P.) Ltd. ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। महुआखेड़ा स्थित कंपनी के निदेशक अनिल लड्डा और श्रीमती संगीता लड्डा ने
इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अदम्य जज़्बे और टीम भावना से न केवल भारत का मान विश्व मंच पर बढ़ाया है, बल्कि हर देशवासी के हृदय में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ा दी है। यह ऐतिहासिक जीत “नारी शक्ति” के उस अटूट साहस और संकल्प का प्रतीक है, जो यह संदेश देती है कि जब नारी आगे बढ़ती है, तो राष्ट्र नई ऊँचाइयों को छूता है। कहा कि देश को भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर गर्व है।

उल्लेखनीय है कि देश की बेटियों ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में हरमन ब्रिगेड ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर आईसीसी वनडे विश्न कप पर कब्जा जमाया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 298 रन बनाए और जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 246 रन पर समेट दिया। देश की बेटियों की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
