
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पार्क मिंडा फाउंडेशन के दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। ये पहल सामाजिक कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से प्रारंभ की गई हैं, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास को सशक्त बनाना है। स्पार्क मिंडा फाउंडेशन, जो अग्रणी ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता, स्पार्क मिंडा समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) शाखा है, द्वारा संचालित यह पहल युवाओं एवं दिव्यांगजनों को विशेष कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उद्यमिता एवं रोज़गार के अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।डिजिटल एजुकेशन कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर, एचपी द्वारा विशेष रूप से निर्मित डिजिटल एजुकेशन बस का भी शुभारंभ किया गया। यह बस उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कंप्यूटर साक्षरता एवं डिजिटल शिक्षा प्रदान करेगी। यह मोबाइल डिजिटल लैबोरेटरी के रूप में कार्य करेगी, जिससे ग्रामीण समुदायों को तकनीक आधारित शिक्षा और व्यावहारिक डिजिटल कौशल का अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर स्थित आकर्षण दिव्यांग सशक्तिकरण हेतु स्किल डेवलपमेंट सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। यह केंद्र कंप्यूटर शिक्षा, टैली और स्पोकन इंग्लिश में प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे युवाओं में रोज़गार एवं उद्यमिता की संभावनाएं सशक्त होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने स्पार्क मिंडा फाउंडेशन को समाज के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता और सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए सराहना की। स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती सारिका मिंडा ने कहा कि “इस पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य दिव्यांगजन और युवाओं के बीच डिजिटल एजुकेशन और रोज़गार मुहैया करना है। उत्तराखंड सरकार के समर्थन से हम उधम सिंह नगर ज़िले में दिव्यांगजन व जरूरतमंद लोगों के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है।” स्पार्क मिंडा फाउंडेशन को अपने प्रभावशाली सामाजिक हस्तक्षेपों के लिए निरंतर मान्यता प्राप्त होती रही है। वर्ष 2024 में फाउंडेशन को इसकी ‘सक्षम’ पहल के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रपति राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। ग्रुप हेड csr and sustainability प्रवीण कर्ण ने स्पार्क मिंडा कॉर्पोरेशन (BSE: 538962; NSE: MINDACORP) के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मिंडा कॉर्पोरेशन भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माण कंपनियों में से एक है, जिसकी संपूर्ण भारत में उपस्थिति तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय पहुंच है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी और यह स्पार्क मिंडा समूह की फ्लैगशिप कंपनी है। कंपनी के विविध उत्पाद पोर्टफोलियो मैकेट्रॉनिक्स, इंफॉर्मेशन एवं कनेक्टेड सिस्टम्स, तथा प्लास्टिक एवं इंटीरियर उत्पादों को समाहित करता है, जो 2/3 व्हीलर, पैसेंजर वाहन, कमर्शियल वाहन, ऑफ-रोडर और आफ्टर-मार्केट के लिए बनाए जाते हैं। मिंडा कॉर्पोरेशन के पास भारतीय एवं वैश्विक ओईएम्स (OEMs) तथा टियर-1 ग्राहकों का व्यापक आधार है। कंपनी का अनुसंधान एवं विकास (R&D) केंद्र नवीनतम तकनीकों को अपनाने हेतु समर्पित है और यह ऑटोमोबाइल उद्योग के अग्रणी विशेषज्ञों के साथ सहयोग में कार्य करता है। इसने मिंडा कॉर्पोरेशन को उच्चतम अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप अभिनव उत्पाद डिज़ाइन और तकनीकी दक्षता प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
