February 15, 2026
Screenshot_20251106_153440_WhatsApp.jpg

काशीपुर। मां गंगा दशहरा एवं गुरु पर्व के अवसर पर यहां मोटेश्वर महादेव मंदिर पर हिंदू वाहिनी संगठन द्वारा डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के नेतृत्व में सैकड़ो श्रद्धालुओं में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि गंगा दशहरा पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुईं और राजा भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया। यह पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान से व्यक्ति के दस प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसलिए इसे दशहरा कहा जाता है। गंगा दशहरा की शुरुआत राजा भगीरथ के प्रयासों से हुई, जिन्होंने तपस्या कर मां गंगा को पृथ्वी पर लाने का वरदान प्राप्त किया। इस दिन खिचड़ी, फल और प्रसाद का भोग मां गंगा को अर्पित किया जाता है। इसी शुभ अवसर पर हिन्दू वाहिनी संगठन उत्तराखंड द्वारा बाबा मोटेश्वर महादेव मंदिर में गंगा दशहरा एवं गुरु पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम डी बाली ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में तथा हिन्दू वाहिनी संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश महामंत्री रुचिन शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव महेंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, संगठन मंत्री विनायक शर्मा, प्रदेश मंत्री संचित मिश्रा, प्रदेश मंत्री अभिषेक शर्मा, जिला संगठन मंत्री आशीष पाण्डेय, अंकित शर्मा, शिवम् शर्मा उपस्थित रहे। वही महिला मोर्चा से प्रदेश महासचिव पूजा अरोड़ा , जिला महामंत्री पीहू त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रानी यादव, जिला महासचिव प्रियंका पाल, नगर अध्यक्ष रसिका सक्सेना, नगर महामंत्री सलोनी यादव, सरिता एवं अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं और कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *