February 15, 2026
Screenshot_20251112_105346_WhatsApp.jpg

काशीपुर। विगत दिवस बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया इन्स्टीटयूट आफ मैनेजमेण्ड एण्ड लाॅ काॅलेजए काशीपुर में”Case Study as a Challenge for Leadership” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख वक्ता श्री महेश शर्मा, हेड आपरेशन्स, रिलायन्स इण्डस्ट्रीज, मलेशिया को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया एवं मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। डा दीपिका गुड़िया आत्रेय, उपप्राचार्या, चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय ने महेश शर्मा को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर बीबीए, बीसीए, बीकाॅम (आनर्स) एवं एमबीए के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से संस्थान में कार्य को समझने और क्षमता को विकसित किया जायेl मुख्य वक्ता महेश शर्मा ने अपने अनुभव बताते हुए प्रतिभागियों को संस्थान में आने वाली परेशानियों को सफलतापूर्वक हल करने के तरीके बताए जिससे उनका उचित समाधान निकाल सकें एवं उनके आत्मविश्वास और कार्य करने की क्षमता का विकास हो और संस्थान को उन्नति के शिखर तक ले जा सकें। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी समस्याओं को मुख्य अतिथि के सम्मुख रखा जिस पर उन्होंने सभी के जिज्ञासु सवालों के जवाब दिये। श्री शर्मा जी ने बताया जीवन में किस तरह से नकारात्मक विचार से मुक्त होकर अपनी क्षमता और कार्यशैली को सकारात्मक रूप से विकसित करें तथा आसपास के वातावरण को भी ऊर्जाशील बनायें। अपने अन्दर की नेतृत्व क्षमता को पहचान कर संस्थान के विकास में सहयोग करें। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया l कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने किया l
इस अवसर पर समस्त निदेशक गणए प्राचार्यए फैकल्टी एवं स्टाफ मेम्बर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *